हज़ारीबाग; सीमा सुरक्षा बल मेरु केम्प में 375 नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत परेड में हुए शामिल।

हज़ारीबाग; सीमा सुरक्षा बल मेरु केम्प में 375 नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत परेड में हुए शामिल।

सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, मेरू, हजारीबाग के ‘रानी झांसी परेड ग्राउण्ड’ में दिनांक 05 मार्च 2022 (शनिवार) को सीमा सुरक्षा बल के 375 नवआरक्षक बैच संख्या 150 एवं 151 जो कि भारत के विभिन्न प्रांत जैसे असम, केरला, तेलांगना, जम्मू कश्मीर एवं पुडुचेरी से हैं, 44 सप्ताह के कठिन परिश्रम, लगन एवं साधना के पश्चात बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत परेड में शामिल हुए।

दीक्षांत समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री पी एस बैंस, महानिरीक्षक ने सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर हजारीबाग एवं आस पास के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य महानुभाव भी उपस्थित रहें। दीक्षांत परेड में शामिल 375 नक्आरक्षकों ने संविधान की रक्षा राष्ट्र की एकता, अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने के लिए. खुद को समर्पित करने की शपथ ली तथा शानदार ड्रिल और मार्च पास्ट कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने ओवरआल बेस्ट परफारमेंस समेत विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नवआरक्षकों को पुरुस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया।

ज्ञात हो कि सहायक प्रशिक्षण केन्द्र मेरू, हजारीबाग में कुल 1486 नवआरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण अप्रैल 2021 से प्रदान किया जा रहा है। बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात पहले दो बैच 150 एवं 151 के 375 नवआरक्षकों का यह पहला दीक्षात परेड संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त 6 और बैचों का दीक्षांत परेड, बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण हो जाने पर मार्च व अप्रैल 2022 में किया जाना है।

बतौर मुख्य अतिथि श्री पी. एस. बैस महानिरीक्षक ने अपने संबोधन मे नवआरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आज के इस दीक्षांत परेड के बाद वे औपचारिक तौर पर, सीमा सुरक्षा बल जो कि भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति हैं, के महत्वपूर्ण सदस्य बन गये हैं और बल में, कर्तव्य निर्वाहन के लिए प्रथम कदम रखने जा रहे है। उन्होने नवआरक्षकों के माता-पिता एवं परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि अपने सपूतों को, सीमा सुरक्षा बल में भेजकर देश सेवा के कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

उन्होने सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के कुशल अनुदेशकों की टीम को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए बधाई दी। समारोह के अंत में जवानों के द्वारा भव्य रंगारंग कर्याक्रम में देशभक्ति गानों की शानदार प्रस्तुति दी गई तथा कमाण्डों एक्शन एवं फिजिकल ट्रेनिंग का बेहतरीन डेमोन्स्ट्रेशन पेश किया गया। इसके अतिरिक्त बीएसएफ बैण्ड की धुन ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया।

इस अवसर पर हजारीबाग के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बी.एस.एफ. के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं अन्य पद कार्मिक तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network