हज़ारीबाग; भुइयां समाज ने शुरू किया वेस्ट बहू सम्मान समारोह -डॉ आरसी मेहता।
हजारीबाग-सदर प्रखंड के मोरागी पंचायत में शबरी जयंती के समापन के शुभ अवसर पर कांग्रेस के पूर्व हजारीबाग विधायक प्रत्याशी सह कुशवाहा महासभा के केंद्रीय मुख्य सलाहकार डॉ आरसी प्रसाद मेहता द्वारा शुरू किया श्रेष्ठ बहू सम्मान समारोह,वैसे बहूओ को सम्मानित किया गया जो अपने सास-ससुर की सेवा अच्छी ढंग से कर रही है शादी होने के बाद 25 वर्षों तक सास ससुर के साथ संयुक्त परिवार में रहती है जो सास ससुर को अपने माता पिता के सम्मान से सेवा करती है।
आज मोरागी के प्रियंका देवी पति सुदर्शन राम पहला स्थान प्राप्त है दूसरा स्थान प्राप्त किए आशा देवी तीसरा स्थान प्राप्त किए बेस्ट बहू प्रथा का शुभारंभ के दौरान डॉ आरसी ने कहा कि पहले सास के द्वारा बहुएं प्रताड़ित होती थी आज उल्टा हो गया है वृद्ध सास ससुर बहू बेटों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है घोर कलयुग आ चुका है।
डॉ मेहता ने कहा की पैतृक सम्मान हेतु सभी जयंती के शुभ अवसर पर तीन बहुओं को बेस्ट बहुत सम्मान पर देने की प्रथा हजारीबाग से शुरू हो कर संपूर्ण भारत में प्रचलित होगा। उन्होंने कहा कि हमें प्रखंड स्तरीय बहू का चयन करके दें प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट मैं अपने व्यक्तिगत खर्च से दिया करूंगा, ताकि हमारे वृद्ध माता-पिता को वृद्धाश्रम जाने की जरूरत न एवं पड़े। इस अवसर पर रोहित राम शंभू मेहता विशाल बाल्मीकि सूरज राम सुदर्शन राम जेएमएम के निर्मल राम सहित हजारों लोग मेला स्वरूप जयंती में उपस्थित थे।








