हज़ारीबाग; चौपारण में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल।
चौपारण पश्चिमी मंडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को बॉम्बे बाजार के सभागार में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मोर्चा का मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव थे। यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा जाति आयोग को सैविधानिक दर्जा दिया, नीट, सैनिक स्कूल, केंद्रीय और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण दिया।
आजादी के बाद पहली बार 27 ओबीसी नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया। अब झारखंड में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए मोर्चा लड़ाई लड़ेगी। झारखड सरकार तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है और बहुसंख्यक हिन्दू आबादी पर अत्याचार जारी है। भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है साथ ही ओबीसी मोर्चा मंडल विस्तार कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग पार्टी के नेताओं से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि मोर्चा के छोटानगपुए प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव ने कहा कि रूपेश पांडेय के परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए मोर्चा अपना संघर्ष जारी रखेगी। बरही कांग्रेस विधायक का बयान हिन्दू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, मोर्चा इसकी निंदा करती है। सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहू ने कहा कि भाजपा आज बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा में बड़ी संख्या में लोग साथ आएं।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर तथा उसके बाद अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा, बलराम दांगी, मोर्चा अध्यक्ष देवकुमार दांगी, आशीष कुमार गुप्ता पंचायत सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे, लक्ष्मण साव, मिथुन दांगी, रामसेवक राणा, बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, उत्तम गंजू, बृजनंदन प्रसाद सिंह, सहित कई लोग शामिल थे।








