हज़ारीबाग; मेरू बाजार संघ के द्वारा चलाया गया सफाई अभियान।

हज़ारीबाग; मेरू बाजार संघ के द्वारा चलाया गया सफाई अभियान।

सदर प्रखंड के मेरु गांव में बाजार संघ के द्वारा मेरु स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आज सुबह 7:00 बजे से सफाई अभियान चलाया गया जिसमें बाजार के सभी दुकानदारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और साफ-सफाई किया गया। ज्ञात हो के मेरू बाजार संघ का गठन कुछ दिन पहले ही हुआ है बाजार संघ का मुख्य उद्देश्य सभी दुकानदारों में आपसी भाईचारा बना रहे और अगर किसी भी दुकानदार को किसी तरह की भी सहयोग की आवश्यकता हो तो बाजार संघ से सुविधा मिल सके। 

साथ ही आने वाले दिनों में बाजार संघ के द्वारा और भी मजबूती के साथ उभरने और अपनी सुविधा के लिए जिला प्रशासन से मांग करने के लिए विचार किया जा रहा है 27 फरवरी दिन रविवार को बाजार संघ के द्वारा मेरु बीएसएफ गेट के सामने बाजार में सफाई अभियान चलाया जाएगा और सभी दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है के सभी दुकानदार लोग अपनी-अपनी दुकानों के सामने साफ-सफाई हमेशा रखेंगे और अपने दुकान के सामने का कचरा का निष्पादन खुद ही करेंगे ताके मेरू चौक पर कचरे का अंबार ना लग सके।

मेरू में 15वें वित्त आयोग से लगाए गए कूड़ेदान हाथी का दांत साबित हो रहा है कूड़ेदान में भरे कचड़े का निष्पादन करने का मुखिया के पास कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण कूड़ेदान को बंद कर दिया गया है इसलिए सभी दुकानदार अपने दुकान का कचरा खुद से ही निष्पादन करेंगे और बीच-बीच में सफाई अभियान चलता रहेगा।

उक्त बातें मेरू बाजार संघ के अध्यक्ष फिरदौस आलम ने कही इस सफाई अभियान में मेरु पंचायत के उप मुखिया जयशंकर मिश्रा पंचायत समिति सदस्य पति राजकुमार गुप्ता बाजार संघ के अध्यक्ष फिरदौस आलम,सचिव प्रमोद कुमार दिवाकर, कोषाध्यक्ष केदार प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद, व्यवस्थापक चंदन मेहता, विक्रम सोनी एस के मंडल, संदीप कुमार सहित सभी दुकानदार लोग शामिल थे।

Leave a Comment

7k Network