हजारीबाग जिले में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.)का कार्यकर्ता सम्मेलन।

हजारीबाग जिले में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(से.) का कार्यकर्ता सम्मेलन।

गुरुवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन मटवारी स्थित होटल श्री विनायक में किया गया मुख्य अतिथि बिहार के डॉ संतोष कुमार लघु सिचाई जल संसाधन/अनुसूचित जाति,जनजाति विभाग बिहार सरकार, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी फ़ैज़ आशिक सिद्दीकी के साथ नंदलाल मांझी, शंकर महतो सम्मेलन में मौजूद थे। लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर संतोष ने कहा कि हिंदुस्तान आवामी मोर्चा एक गरीबों की पार्टी है।

यह पार्टी अन्य पार्टियों की तरह जात पात भेदभाव नहीं रखती। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने का काम करती है झारखंड में आने वाले विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में हमारी पार्टी की ही सरकार होगी । जिसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है झारखंड की जनता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हृदय में बस्ती है। 

इस अवसर पर उतरी छोटानागपुर जिला के जिला अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ सेंकडो लोग उपस्थित थे कार्यक्रम में  महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 

इस सम्मेलन में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के अल्पसंख्यक प्रभारी मो शहाबुद्दीन,शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी महेश कुमार साव, जिला अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, सचिव राजेंद्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष शमी अहमद, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक महबूब आलम,प्रमण्डलिय प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद,सह प्रभारी मनोज कुमार, निकेश, अमृत पासवान,संकर महतो, मोहम्मद शेखावत, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद अनवर, मोहमद इरफान, देव कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, रोहित कुमार, बिजेंदर, सुनील कुमार, विजय यादव, मदन मेहता, सुमित कुमार, संजय कुमार, सुजीत कुमार सिंह, सुनील कुमार, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीना देवी मौजूद थे।

Leave a Comment

7k Network