हज़ारीबाग; कटकमसांडी में पहली बार हुआ कुत्ते का इलाज।
कटकमसाडी, शनिवार को प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. मजहरुल हसन ने चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड से आए पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया। उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में पहली बार कुत्ते की इलाज किया गया है।
कटकमसांडी क्षेत्र के लोगों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि पशुओं का उचित की सलाह लेने के लिए पशुपालक सम्पर्क कर अवश्य लाभ लें। उन्होंने 24 घंटे पशुओं की बीमारियों की इलाज हेतु उपलब्ध रहने की भी बात कही। पशुओं के इलाज में सहयोग कर रहे दुखहरण यादव, संतोष यादव व राजन कुमार की अहम भूमिका रही।








