हजारीबाग; लाखे की बेटी ने मेडिकल NEET में प्रचम लहरा के किया पिता का सपना पूरा , मिला रिम्स में दाखिला।

हजारीबाग; लाखे की बेटी ने मेडिकल NEET में प्रचम लहरा के किया पिता का सपना पूरा , मिला रिम्स में दाखिला। इलाके में फैला खुशी का मौहोल। 

रिदा फातिमा लाखे निवासी जो की लाखे की पहली डॉक्टर बनने वाली लड़की होगी। खुद की कड़ी मेहनत और माता पिता के पूरा सहयोग से पाया सर्वोच्च स्थान। रिदा ने मैट्रिक में कार्मल स्कूल  2017 की टॉपर रही वहीं इंटर में संत जेवियर्स स्कूल 2019 की टॉपर रही। 

रिदा फातिमा के पिता दानिश अहमद जामा मस्जिद रोड में इमेज टेलर के मालिक हैं और माता सूफिया खातून गृहणी है। लाखे इदरीसिया समाज के लोगों ने किया सम्मानित।कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का इससे अच्छा उधारण हो नही सकता, आने वाली पीढ़ी के लिए इंस्प्रेशन है रिदा। मौके पर मौजूद थे युवा समाज सेवी गालिब अहमद, लाखे सेक्रेटरी गुलाम मुर्तुजा,लाखे पंचायत के मो फिरोज, मो, समीम, मो असरफ, मो खुर्शीद, फाजले रहमान, रौनक जमाल,हाजी पिंटू, आजाद खान आदि।

Leave a Comment

7k Network