बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सिलवार के प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में एथलेटिक एवं कबड्डी लीग का आयोजन।
सदर प्रखंड के सिलवार स्तिथ प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में बाल दिवस, झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा मुंडा जयन्ती के सुभ अवसर पर जगन्नाथ धाम स्पोर्ट्स कमेटी के द्वारा एथलेटिक एवं कबड्डी लीग का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में आस पास के कई स्कूल के छात्रों के साथ आम लोग भी शामिल हुवे।
भाग लेने वालों में जिसमे कबड्डी 18 वर्ष से कम आयु के छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं वहीं एथलेटिक इवेंट में सभी उम्र के पुरुष एवं महिला भाग ले रहे हैं जिसमें कबड्डी 1600 मीटर दौड़ 800 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ और 100 मीटर की दौड़ अलग-अलग गर्ल्स और बॉयस के साथ किया गया।
टूर्नामेंट में कुल 22 टीमों ने भाग लिया जिसमें 8 टीम गर्ल्स एवं 14 टीम बॉयज का खेला गया यह टूर्नामेंट 14 और 15 नवम्बर दो दिनों तक चलेगा। खेल प्रतियोगिता जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद रुपए और मेडल दिया जाएगा इस खेल प्रतियोगिता समारोह के उद्घाटन करता हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०)के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी फैज आसिफ सिद्दीकी थे लेकिन किसी कारणवश वह इस प्रोग्राम में पहुंच नहीं पाए।
जिसके जगह पर हजारीबाग जिला अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद मेहता के द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया साथ में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अल्पसंख्यक प्रभारी मोहम्मद शहाबुद्दीन के साथ सदर पूर्वी जिला परिषद सदस्य श्री कोलेश्वर रजक,सिलवार मुखिया महेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश देव के साथ संजय मेहता ABVP, विशेश्वर पांडे, बिरजू रविदास, रवि किशोर देव, राजेश गोप, रंजीत रवि, सुखदेव प्रजापति, सीपी मेहता, सुभाष प्रसाद, शैलेश कुमार, नरेश रजक भोला प्रसाद एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।








