बी.एस.एफ. कर्मी के घर चोरों ने नगदी जेवरात समेत राइफल भी ले उड़े।
हजारीबाग सदर प्रखंड के सिलवार स्थित गौतम विहार कॉलोनी में चोरों ने बी.एस.एफ. कर्मी इंस्पेक्टर ब्रज किशोर सिंह के घर बीती रात किया हाथ साफ दो लाख से ऊपर नगदी, जेवरात के साथ राइफल भी ले उड़े।
घर के मालिक इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर सिंह की तबीयत चल रही है खराब जिसको लेकर वह छठ पूजा में गए थे अपने गांव 3 दिनों से हर सुबह उसके भांजे के द्वारा जो झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं घर को देखने आया करते थे हर दिन की तरह सुबह दूध देने वाले ने लोगों को सूचना दी घर का ताला अंदर से टूटा पड़ा है।
इस बात की जानकारी घर के मालिक के भांजे को दी गई तो आकर देखा मेन गेट का ताला लगा हुआ है लेकिन अंदर घर के सभी ताले, गोदरेज, बक्सा टूटा पड़ा है सामान बिखरे पड़े हुए हैं सभी जेवरात और नगदी लूट लिया गया बक्से में रखा हुआ राइफल भी ले गए इसकी सूचना मुफस्सिल थाने में दी गई लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर प्रशासन नहीं पहुंची।








