आजादी के अमृत महोत्सव एवं फिट इंडिया अभियान- 2.0 के तहत सीमा सुरक्षा बल, मेरू द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए – 10 किलोमीटर साइक्लोथान का आयोजन।
साइक्लोथन का प्रारम्भ प्रातः 0530 बजे, मेरु कैम्प प्रमुख द्वार से होकर मेरू गाँव व सिल्वार गाँव का पूर्ण चक्कर लगाकर मेरू कैम्प परिसर स्थित मुख्य क्रीड़ा मैदान तक 10 किलो मीटर के सफर उपरान्त 0700 बजे समाप्त हुई । श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने स्वयं कार्यक्रम मे हिस्सा लेकर अगुवाई की। इस साइक्लोथन में बी0एस0एफ0 मेरू कैम्प के लगभग 250 से अधिक अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हिस्सा लिया । साईक्लोथन के दौरान आम नागरिकों में भी काफी उत्साह दिखा एवं मार्ग के दोनो तरफ तालियां बजाकर बी0एस0एफ0 कार्मिकों का अभिवादन व हौसला अफजाई की।
समारोह के समापन संबोधन में श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने कहा सभी साइक्लोथन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य, लम्बी आयु बल और सुख कि प्राप्ति होती है। चूंकि साईक्लिंग से शरीर का सम्पूर्ण व्यायाम होता है। इसके द्वारा व्यक्ति शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है। हमें स्वंय से 40-45 मिनट का समय शारीरिक गतिविधियों में व्यतीत करना होगा।








