आजादी के अमृत महोत्सव एवं फिट इंडिया अभियान- 2.0 के तहत सीमा सुरक्षा बल, मेरू द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए – 10 किलोमीटर साइक्लोथान का आयोजन।

आजादी के अमृत महोत्सव एवं फिट इंडिया अभियान- 2.0 के तहत सीमा सुरक्षा बल, मेरू द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए – 10  किलोमीटर साइक्लोथान का आयोजन।

‘‘ नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य, लम्बी आयु बल और सुख की प्राप्ति होती है – श्री पी0 एस0 बैंस, महानिरीक्षक़’’
बी0एस0एफ मेरू कैंप मे आजादी के अमृत महोत्सव एवं फिट इंडिया अभियान 2.0 के तहत श्री पी0एस0 बैंस महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 के लिए निर्धारित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमानुसार आज दिनांक 14 मार्च  प्रातः 630 बजे से 10 किलोमीटर साइक्लोथन का आयोजन किया गया। जिसका मूल उद्देश्य सीमा प्रहारियों के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना व उन्हे शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए प्रेेरित करना है। जिससे वर्तमान परिवेश में कोरोना से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं एंव होने वाली अनेक बीमारियों से बचाव हेतु उनके शारीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न हो सके।

साइक्लोथन का प्रारम्भ प्रातः 0530 बजे, मेरु कैम्प प्रमुख द्वार से होकर मेरू गाँव व सिल्वार गाँव का पूर्ण चक्कर लगाकर मेरू कैम्प परिसर स्थित मुख्य क्रीड़ा मैदान तक 10 किलो मीटर के सफर उपरान्त 0700 बजे समाप्त हुई । श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने स्वयं कार्यक्रम मे हिस्सा लेकर अगुवाई की। इस साइक्लोथन में बी0एस0एफ0 मेरू कैम्प के लगभग 250 से अधिक अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हिस्सा लिया । साईक्लोथन के दौरान आम नागरिकों में भी काफी उत्साह दिखा एवं मार्ग के दोनो तरफ तालियां बजाकर बी0एस0एफ0 कार्मिकों का अभिवादन व हौसला अफजाई की। 

समारोह के समापन संबोधन में श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने कहा सभी साइक्लोथन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य, लम्बी आयु बल और सुख कि प्राप्ति होती है। चूंकि साईक्लिंग से शरीर का सम्पूर्ण व्यायाम होता है। इसके द्वारा  व्यक्ति शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है। हमें स्वंय से 40-45 मिनट का समय शारीरिक गतिविधियों में व्यतीत करना होगा। 

हमने विगत दो वर्षों में कोरोना महामारी की तीनों लहरों में यह देखा है कि जो व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है और नियमित व्यायाम करते रहे हैं, उन्हे इस वैश्विक महामारी ही नहीं अन्य बीमारियों का भी ज्यादा असर नहीं हुआ, क्योंकि स्वस्थ शरीर बीमारियों से कवच का काम करता है साथ ही उसके फैलाव को भी रोकता है। उन्होने आश्वस्त किया की सीमा सुरक्षा बल भविष्य में इसी प्रकार स्वस्थ्य के प्रति जागरूकता अभियन का आयोजन करती रहेगी।

Leave a Comment

7k Network