हज़ारीबाग; जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय हजारीबाग के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का हुवा ट्रायल।

हज़ारीबाग; जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय हजारीबाग के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का हुवा ट्रायल।

जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय हजारीबाग के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया ट्रायल में लगभग 25 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें 15 छात्राओं का चयन किया गया  चयनित छात्र विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेजों के मध्य गिरिडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होंगे जिसका आयोजन 3 – 4 नवंबर 2022 को होगा। 
खिलाड़ियों के चयन में महाविद्यालय के खेल शिक्षक उमेश ठाकुर, तथा सहायक शिक्षक के रूप में दयानंद कुमार यादव, दीपेंद्र कुमार, एवं रत्नेश राणा शामिल थे महिला फुटबॉल खिलाड़ियों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था और सभी खिलाड़ी खेल के प्रति काफी जागरूक दिखीं
चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक उमेश ठाकुर ने खेल के बारीकियों को समझाया और विपक्षी खिलाड़ी को कैसे मात देना है  इसके लिए ट्रिक भी दिए चयनित खिलाड़ियों को जीएम संध्या कालीन  महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विनय कुमार  ने प्रोत्साहित करते हुए कहा की सभी खिलाड़ी जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय  प्रतिनिधित्व करेंगे और आप सभी मैच विजय हो कर महाविद्यालय का नाम रोशन करें

Leave a Comment

7k Network