सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप मे धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पावन त्यौहार।
इसी उपलक्ष्य पर सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप हजारीबाग में श्री पी0 एस0 बैंस, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय के तत्वावधान में दीपावली के इस पवित्र त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मेरू कैंप के सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिकों व उनके परिजनों ने मिलकर पूरे मेरू कैंप परिसर में दीप प्रज्जवलित किए, जिससे पूरा मेरू परिसर जगमगा उठा।
इस विशेष मौके पर श्री देवी सरन सिंह, कार्यवाहक महानिरीक्षक एवं श्री सी0 डी0 अग्रवाल, उप महानिरीक्षक (प्रशि0) की उपस्थिति में मेरू परिसर स्थित पी0 टी0 ग्राउंड में सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक एवं उनके परिजनों ने एक साथ मिलकर दीपावली के इस पावन त्यौहार को धूमधाम से मनाया। सांयकाल होते ही श्री देवी सरन सिंह, कार्यवाहक महानिरीक्षक द्वारा दीप व मोमबत्ती जलाकर दीपोत्सव के इस पर्व की शुरूआत की गई। इस विशेष अवसर पर एस0 टी0 एस0 विंग की तरफ से आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिससे पूरा मेरू परिसर रोशनी से जगमगा उठा। मेरू परिसर स्थित सभी कार्मिकों ने इस उपलक्ष्य पर आतिशबाजी की व इसका लुफ्त उठाया एवं उनके बीच मिठाई वितरित की गई।
श्री देवी सरन सिंह, कार्यवाहक महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली का त्यौहार हम सब के लिए एक विशेष त्यौहार है। यह पर्व दीपोें का त्यौहार है और अंधेरे पर प्रकाश की जीत के रूप मे मनाया जाता है । अंत मे महोदय ने सभी सीमा प्रहरियांे व उनके परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।












