
मुख्यमंत्री से की मुलाकात, गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना”
आज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुलाकात कर दिसोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बंगाल प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर, सांसद श्रीमती महुआ माजी, पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक अकेला यादव भी मौजूद रहे।

श्री मीर साहब ने गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा की झारखंड से मेरा आत्मीय रिश्ता है, गुरुजी जल्दी स्वस्थ होकर लौटें, यही दुआ है।”
डॉक्टर इरफान अंसारी ने भी मुख्यमंत्री जी को भरोसा दिलाया कि गुरुजी के इलाज में हम सब पूरी संवेदनशीलता से साथ हैं।








