सीमा सुरक्षा बल में झारखण्ड एवं बिहार राज्य के चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र।

सीमा सुरक्षा बल में झारखण्ड एवं बिहार राज्य के चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र।

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिसंबर 2023 तक देश के 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लिया गया है। देेश के हर प्रान्त के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की शुरूआत दिनांक 22 अक्टूबर 2022 से की जा रही है। इस अभियान की शुरूआत करते हुए आज देश के 26 राज्यों में 75000 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र केन्द्र सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। 

झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची स्थित दरभंगा हाउस सी0सी0एल0 स्थल पर श्री अर्जुन मुन्डा पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार एवं बिहार की राजधानी पटना स्थित अधिवेशन भवन, ओल्ड सेक्रिटेरिअट में श्री आर0 के0 सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री के द्वारा विशेष समारोह में सीमा सुरक्षा बल में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। 

माननीय प्रधानमंत्री की पहल पर इस मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत देश के सभी राज्यों के युवाओं को केन्द्रीय लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड एवं अन्य केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से  रोजगार के अवसर प्रदान कर राष्ट्र को सबल बनाने का कार्य किया जा रहा है। केन्द्र सरकार के विभागों में झारखण्ड राज्य के कुल 200 चयनित अभ्यर्थियों जिनमें सीमा सुरक्षा बल में कुल 10 अभ्यर्थी (05 सब इन्सपेक्टर एवं 05 आरक्षक, खेल कोटा से) एवं बिहार राज्य के कुल 207 चयनित अभ्यर्थियों जिनमें सीमा सुरक्षा बल में कुल 21 अभ्यर्थी (20 सब इन्सपेक्टर एवं 01 आरक्षक, खेल कोटा से) को विशेष समारोह के आयोजन पर श्री अर्जुन मुन्डा पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार द्वारा राँची में एवं बिहार की राजधानी पटना में श्री आर0 के0 सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।

प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल, मेरू हजारीबाग द्वारा श्री बिनोद एस, डिप्टी कमांडेट, जूनियर ए0एम0ई0 बी0एस0एफ0 एयर बेस राँची को झारखण्ड राज्य तथा श्री रोशन लाकड़ा, डिप्टी कमांडेट को बिहार राज्य के चयनित अभ्यर्थियोें को नियुक्ति पत्र एवं समारोह स्थल पर उनकी उपस्थिति के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बी0 एस0 एफ0 मेरू के नोडल अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों से संपर्क स्थापित कर उन्हे समारोह स्थल पर पहंुचने एवं मुख्य अतिथी के द्वारा नियुक्ति पत्र पाने की सूचना दी गई, साथ ही नियुक्ति पत्रों को लेकर समारोह स्थल पर पंहुचे एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भुमिका निभाई।

इस कार्यक्रम की शुरूआत चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित कर की, जिनमें उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को कहा कि उन्हे राष्ट्र सेवा का यह सुअवसर प्राप्त हुआ है, आप अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करे एवं अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करें। प्रधानमंत्री के वर्चुअल सम्मेलन से सभी अभ्यर्थी उत्साहित दिखाई दिये। इसके पश्चात सभी चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि एवं गणमान्यजनों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।

इस विशेष मौके पर केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के कई मंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारीं, गणमान्यजन, मिडियाकर्मी उपस्थित रहे। केन्द्र सरकार की इस पहल पर चयनित अभ्यर्थियों में खुशी देखी गई। मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र को पा कर सभी अभ्यर्थी हर्षित हो उठे। आज राष्ट्र के 26 राज्यों में प्रमुख स्थानों पर केन्द्र सरकार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। दिसंबर 2023 तक देश के 10 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएगें।

Leave a Comment

7k Network