सीमा सुरक्षा बल मेरू परिसर में भव्य दिवाली मेला-2022 का आयोजन।
असत्य पर सत्य व अधंकार पर प्रकाश की जीत के प्रतीक दीपावली पर्व के उपलक्ष्य पर आज दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को सीमा सुरक्षा बल मेरू परिसर में 01 दिवसीय भव्य दीवाली मेले का आयोजन हुआ। इस दिवाली मेेले का विशेष महत्व रहा कि यहाँ पर रहने वाले न केवल तमाम सीमा प्रहरी परिवारजनों को वरन् समस्त आम जनता को इस मेले में भी एक ही प्रांगण में समभाव् के साथ समायोजित व आनंदित कर दिया।
प्रातः 1000 बजे श्री पी0 एस0 बैंस, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय के द्वारा रिबन काट कर मेल का विधिवत उद्वघाटन किया गया, तत्पश्चात उन्होने दीप प्रज्जवलित कर अन्य वरिष्ठ स्थलों का भ्रमण किया। उन्होने खानपान के स्टॉलों में बनाये जा रहे स्वादिष्ट व्यंजनो और मिठाई इत्यादि के स्टॉलों का भ्रमण किया।
प्रातः 0930 बजे से ही प्रहरी परिवारों, कार्मिकों, प्रशिक्षुओं एवं आस पास के क्षेत्रों से आए लागों का तांता लगना शुरू हो गया था। मेले में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के समस्त स्कंधो एवं समूहों ने अपने अलग-अलग खानपान, खेलों और सामान के स्टॉल लगाए।लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ सीमा सुरक्षा बल केन्द्रीय पुलिस केन्टीन व बावा के स्टॉल पर रही, जहाँ बाजार मूल्य से सस्ते भाव पर सामान उपलब्ध था।
सीमा सुरक्षा बल की अपनी विशेषता है, यहाँ भारत के प्रत्येक प्रान्त के कार्मिक सेवारत है, जिसकी छाप इस मेले में देखने को मिली जहाँ सम्पूर्ण भारतवर्ष में बनाए जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजन जैसे- उत्तर भारत के छोले भटूरे, दक्षिण भारत का इडली, डोसा, साँभर, मांसाहारी व्यंजनो के शौकिनो के लिए चिकन बिरयानी, मछली के स्नैक वहीं शाकाहारियों के लिए आलू चाट, पापड़ी, ब्रेड पकोड़े व गोलगप्पे की विशेष व्यवस्था रही। आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और अन्य शीतल पेय के स्टॉलों पर युवाओं और नव आरक्षकों की भारी भीड़ रही।
धनतेरस एवं आगामी दीवाली पर्व की खरीदारी हेतु आम दुकानदारों ने भी अपने स्टॉल अगाए जिसमें पटाखें, कपड़े, साज सज्जा, महिलाओं के श्रृगांर और अन्य घरेलू सामान की दुकाने प्रमुख रहीं। आम जनता में निवेश और बीमा के प्रति जगरूकता उत्पन्न करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मेरू शाखा एवं आई0सी0आई0सी0आई बैंक के द्वारा विशेष स्टाल लगाया गया जहाँ लोगो को बीमा बाबत् जानकारी मुहैया करायी गई।
एक तरफ लोग खरीदारी करते रहे, वहीं दूसरी तरफ विभिन्न स्टॉलों पर खेलों और ज्ञान पर आधरित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जहाँ किशोरों और नव आरक्षकों की भारी संख्या मेले के अंत तक बनी रही। बच्चों के मनोरंजन हेतु विशेष प्रकार के झूले लगाये गए, इनमें प्रमुख रहा मिक्की माउस एयर बेलून झूला जिस पर नव नौनिहाल मेला समाप्ति तक मनोरंजित होते रहें नाव की सवारी करने को सब आतूर दिखें। जलेबी रेस भाग लेने की उत्सुकता प्रत्येक बच्चों में देखी गई।
सीमा सुरक्षा बल की जॉज एवं ब्रास बैंड टीम की निरन्तर नई धुनों और गीतों पर मेले में आए लोग झुमते रहें कार्मिकों के मध्य रस्साकशी प्रतियोगिता में कार्मिकों का जोश देखते ही बनता था। डॉग शो का भी आयोजन हुआ। तंबोला और महिआओं के मध्य आयोजित म्यूजिकल चेयर राउण्ड प्रतियोगिता के विजेताओं की खुशी उनके चेहरों पर सपष्ट नजर आ रही थी। मेले के पूर्ण आयोजन में अनुशासन व सुरक्षा का पूरी दृढ़ता से पालन किया गया।
विज्ञापन
















