हज़ारीबाग; सैकड़ों की संख्या में दारू थाना पहुंचे ग्रामीण, रास्ता खुलवाने की मांग।

हज़ारीबाग; सैकड़ों की संख्या में दारू थाना पहुंचे ग्रामीण, रास्ता खुलवाने की मांग।

दारू : प्रखंड के मेड़कुरी खुर्द पंचायत के मोक्तमा गांव जाने वाले रास्ते को मेड़कुरी के ही एक ब्यक्ति दीपू प्रजापति ने चारदीवारी कर रास्ता बंद कर दिया है।रास्ता बंद करने से मोक्तमा में रहनेवाले ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण कई गाड़ियों में सवार होकर करीब 150 -200 लोग दारू थाना पहुंच गए और चारदीवारी तोड़कर रास्ता खुलवाने की मांग की।

थाना आये ग्रामीण महिला पुरुष का कहना था कि वे लोग जन्म से इस रास्ते से आना जाना कर रहे है अब अचानक दबंगई करते हुए अपनी रैयती जमीन बताकर रास्ता को बंद कर दिया गया है। ग्रामीण इससे पूर्व भी थाना प्रभारी अमित कुमार और अंचलाधिकारी नीतू कुमारी को आवेदन दिए थे पर इस संबंध में कोई करवाई नही की गई। ग्रामीणों का कहना था कि वे अगर कुछ विरोध करते है तो दीपू प्रजापति द्वारा झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी दी जाती है।
महिलाओं का कहना है गांव में यदि किसी गर्भवती महिला को प्रसव के लिए ले जाना पड़े तो भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों को काफी घूम कर काफी दूरी तय करते हुए   स्कूल जाना पड़ता है । बड़े बच्चे चारदीवारी से कूद कर जाने का प्रयास करते है जिससे कई बार उन्हें चोट भी लग जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ये रैयती जमीन है तो वे इस जमीन की उचित कीमत भी देने को तैयार है पर चारदीवारी दिए गए ब्यक्ति के द्वारा इस मुद्दे पर भी कोई बात नही की जा रही है। 
इस बारे में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रास्ता बंद कर देने की जानकारी उन्हें मिली है इस संबंध में जो भी विधिसम्मत करवाई होगी उसे किया जाएगा। थाना आने वाले में  मुखिया भोला तुरी, महादेव तुरी, विजेंद्र रजक, अशोक रजक, मुकेश रजक, लखन रजक, गणेश रजक, रवि रजक, कैलाश रजक, सुखलाल रजक, अमीर रजक, नरेंद्र रजक, संजय रजक , अनिल रजक, राजेश रजक, डब्लू रजक,बक़सू मियां, शौकत मियां, इशाक मियां, जमाल मियां,बिंदवा देवी,रूबी देवी, सुलेखा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।
संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network