पम्मी बस से मेरु में दुर्घटना हुआ व्यक्ति की रिम्स में इलाज के द्वरान हुवी मौत।
सदर प्रखंड के मेरु SBI बैंक के सामने पिछले शुक्रवार 13 अक्टूबर को मम्मी बस की चपेट में आने से अंबाडीह निवासी विरेंद्र राम 35 पिता गोपाली राम का रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
बताते चलें रांची से जमुआ चलने वाली पम्मी बस मेरु SBI बैंक के सामने वीरेंद्र राम को ठोकर मार दिया था घायल व्यवस्था में लोगों ने तुरंत ही सदर अस्पताल भिजवा दिया जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया था आज 17 अक्टूबर की सुबह उनकी मौत हो गयी।
आज दिनांक 17 अक्टूबर को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा गांव में मातम छा गया नम आंखों से सभी ने उनका दाह संस्कार शाम को 6 बजे मेरु मुक्तिधाम में किया। मिर्तक के तीन छोटे-छोटे बच्चे है जिसमे दो लड़की और एक लड़का है।
मिर्तक के परिजनों को जल्द से जल्द मुवावजा दिलाने के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद मेहता ने उनके परिवार वालों को सान्तवना दिया और जल्द से जल्द जिला प्रशासन से मुवावजा दिलवाने की बात कही है, वहीं सिलवार पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र राम ने भी शोक व्यक्त किया है और जिला प्रशासन और बस मालिक से जल्द से जल्द मुवावजा दिलवाने की बात की है।









