पूर्व मंत्री देवादयाल कुशवाहा का मना चौथी पुण्य तिथि, देवदयाल जी सामाजिक व क्रिएटिव व्यक्ति के धनी थे: केपी शर्मा

पूर्व मंत्री देवादयाल कुशवाहा का मना चौथी पुण्य तिथि,देवदयाल जी सामाजिक व क्रिएटिव व्यक्ति के धनी थे: केपी शर्मा

दारु//झारखंड सरकार के प्रथम कृषि मंत्री देवदयाल कुशवाहा की चौथी पुण्य तिथि उनके आवास पर 17 अक्टुबर को मनाया गया। इस दौरान उनके बड़े पुत्र प्रकाश दयाल ने स्व देवदयाल जी चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात  इस पुण्य तिथि में उपस्थित सभी भाजपा कार्यर्ताओं ने बारी बारी से  पुष्पांजलि अर्पित किया। 
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष केपी शर्मा ने अपने संबोधन में स्व देवदयाल जी के बारे में उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि देवदयाल जी धरातल से जुड़े हुए व्यक्ति थे।आज वर्तमान में हज़ारीबाग में भारतीय जनता पार्टी जिस ऊंचाई पर इसमें देवदयाल जी का अहम भूमिका रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन काल से पूर्व एक शिक्षक , सरपंच से लेकर मंत्री तक के सफर में आम जन के लोगो के लिए कई कार्य किए है। जिन्हें आज भी भुलाया नही जा सकता है। वे एक सामाजिक व क्रिएटिव व्यक्तित्व के धनी थे। 
वहीं बड़कगावँ के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि देवदयाल जी अपने कार्यकाल में  पार्टी के कार्यकर्ताओं के दुःख सुख में सरिक होते थे। साथ ही किसानों के लिए जिला भर में ही नही राज्य भर में बहुत कुछ कर गए है। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। केपी ओझा, दिनेश कुमार भैया अभिमन्यु सिन्हा, विनोद झुनझुन वाला, डॉ प्रणव कुमार वर्मा, अनेश्वर महतो, राजेश गुप्ता, सुरेश प्रसाद, प्रेमचंद देव, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार , सदर विधायक मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, दिनेश कुमार, अशोक कुमार कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा, रामनारायण कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, बलदेव बाबु, ठाकुर महतो , लक्ष्मी देवी धनपत महतो, नागेश्वर महतो सहित कई लोग शामिल थे।
संवाददाता- महेश कुमार साव।

Leave a Comment

7k Network