हजारीबाग से बड़कागांव जाने वाली मुख्य सड़क का जगह-जगह हाल हुआ बेहाल, युवा समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू जल्द मरम्मत करने की लगा रहे गुहार।
बड़कागांव समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू ने कहा हजारीबाग से बड़कागांव जाने वाली मुख्य सड़क जगह जगह पर बहुत ही बेहाल व्यवस्था में है। आपको बता दें कि इस सड़क से रोज करोड़ों के कोयले का कारोबार होता है एवं एनटीपीसी जैसे नवरत्न कंपनी के अधिकारी एवं बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद रोज इसी सड़क से गुजरती है फिर भी यह सड़क जर्जर अवस्था में आ चुका है अभी हाल ही में टाटीझरिया और कटकमसांडी में हुए सड़क दुर्घटना में लोग अपनी जान गवा चुके हैं फिर भी झारखंड सरकार और हजारीबाग जिला प्रशासन सुध लेने को तैयार नहीं है और शायद इस रोड में भी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है ।
स्थानीय लोगों ने हमसे बात करते हुए बताया कि इस सड़क पर रोज छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है जबकि यह सड़क 2 विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है हजारीबाग सदर और हजारीबाग बड़कागांव । हजारीबाग बड़कागांव के विधायिका अंबा प्रसाद रोज इस सड़क से बड़कागांव जाती हैं वहीं सदर विधानसभा के विधायक मनीष जयसवाल भी इस सड़क के हाल से वाकिफ है फिर भी यह सड़क ना बन पाना सरकार की बेहाल पड़ी व्यवस्था को दर्शाता है।
लोगों ने कहा कि कुछ दिनों में आस्था का महापर्व छठ आने वाला है और इस सड़क से घाट जाने के लिए लाखों छठ व्रतियों इधर से गुजरेगी और उन्हें भी तकलीफ का सामना करना पड़ेगा वही कुछ ड्राइवर जो इस रोड से गुजर रहे तो उनसे बात करने पर उन्होंने भी बताया कि सड़क बनाने की बहुत जरूरत है गाड़ी चलाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
वही लोगों ने थोड़ी दूर पर बन रहे कोनार नदी के पुल की ओर भी ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि 4 सालों से लगातार पुल बन ही रहा है अभी तक बन के तैयार नहीं हुआ है जिस कारण वहां पर भी सड़क खराब है और वहां तो दुर्घटना में लोगों की जान भी जा रहे हैं










