हजारीबाग; 20 मवेशियों से लदा ट्रक जप्त, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
पुलिस के द्वारा बताया गया दिनाँक-13/10/22 को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग की ओर से क्षमता से अधिक क्रूरता पूर्वक 20 मवेशियों को एक ट्रक में लाद कर अवैध रूप से बिक्री के लिए कहीं ले जाया जा रहा है ।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोर्रा पुलिस के द्वारा ट्रक स० -UP75 AT 1277 पर अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक क्षमता से अधिक 20 भैंसा को लाद कर ले जाया रहा है जिसे विधिवत जप्ती कर पिंजरापोल भेजा गया ।
उक्त मामले में कोर्रा थाना सं0-235/22 दर्ज कर पशु तस्कर सरदार चौक निवासी मो0 साहिल,ड्राइवर यू0पी0 निवासी विशेष कुमार व सहायक चालक साहिल यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।










