हजारीबाग; ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम।
दारू प्रखंड अंतर्गत जिनगा पंचायत में स्थित ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज मे 16 अक्टूबर को वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के निर्देशक शशि भूषण प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 16 अक्टूबर यानी रविवार को सुबह 11:00 बजे दिन मे हमारे विद्यालय प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का होना तय किया गया है।
साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे स्कूल तीन वर्ष पूर्व स्थापित हुआ है परंतु मैंने ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में देखा है कि इनके अंदर ज्ञान का भंडार है फिर भी दूसरे के सामने अपने आप को साबित नहीं कर पाते। बच्चों को केवल पढ़ाई मे ही अपने भविष्य का स्कोप दिखता है कोई दूसरे एक्टिविटी मे नही परंतु हम लोग अपने स्कूल के बच्चे को स्किल डेवलपमेंट की जानकारी भी दे रहे हैं ताकि उसके अंदर छिपी प्रतिभा बाहर आ पाए।
नए वर्ष 2023 में हम लोगों ने नई शिक्षा नीति पर आधारित सिलेबस तैयार किया है इसी सिलेबस के तहत हमारे स्कूल मे तैयारी कराई जाएगी साथ ही छोटे बच्चे के अट्रैक्शन जैसी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया जाएगा।
मौके पर विद्यालय के निर्देशक शशि भूषण प्रसाद, समाजसेवी रमेश प्रसाद, प्राचार्य द्वारिका राम, शिक्षक बसंत कुमार,आदित्य कुमार, उज्वल कुमार, धनंजय कुमार , मनीष कुमार, परमेश्वर कुमार, विशाल कुमार, मीनू कुमारी, सुनीता देवी, सुजाताकुमारी, विद्या वर्मा एवम कॉलेज कर्मचारी इत्यादि मौजुद थे।
संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट।









