हजारीबाग; कटकमसांडी हजारीबाग के मुख्य मार्ग पर हुई भीषण सड़क हादसा,4 की मौत 39 घायल।
कटकमसांडी-हजारीबाग पथ में भीषण सड़क दुर्घटना हुआ बौद्ध गया से तीर्थ यात्रा कर लौट रहें उड़ीसा की 55 यात्री बस में बैठे थे। जिस में चार जन काल के गाल में समा गए, 3 महिला और एक पुरूष बताया जा रहा है। घटना कटकमसांडी थाना से महज 4 किलोमीटर हरहद घाटी पर हुई है।घटना की जानकारी तीर्थ यात्री बस के नम्बर OD-11-2615 के ड्राइवर अजय कुमार,ने बताया कि लगभग रात 1:30 बजे की है।
हजारीबाग की ओर से आ रहे ,ट्रक जिसका नंबरNL-01A-C8472 काफी तेज गति से आने के कारण और मोड होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होने से या दुर्घटना घटी हैं। ट्रक कोलकाता से दिल्ली सब्जी लेकर जा रहे थी। हजारीबाग सड़क सुरक्षा मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि चौपारण में दनुआ घाटी गैस टैंकर पलट जाने के कारण हजारीबाग से चौपारण जाने वाली सभी गाड़ी कटकमसांडी से इटखोरी होते चौपारण जा रही थी।
जिससे सब्जी लेकर जा रहे ट्रक दिल्ली जा रही थी और गया से तीर्थ तीर्थ यात्रियों को लेकर उड़ीसा बस जा रही थी। सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत और करीब ढाई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी जैसे लोकल लोगों को और कटकमसांडी पुलिस को मिली तुरन्त घटना स्थल पर जा कर यात्रियों को सहयोग कर के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया जहां सभी यात्रियों का इलाज चल रहा है।











