हजारीबाग; बड़कागांव सिरमा पुल के पास खराब रोड़ को पश्चिमी जिला परिषद के प्रतिनिधि व समाज सेवी सोनू इराकी ने करवाया मरम्मत।
बड़कागांव प्रखण्ड के सिरमा पुल के पास पिछले कई दिनों से पुल निर्माण के बाद रोड खराब हो हो गया है जिससे लोगो को आने जाने में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था इसे देखकर तुरंत पश्चिमी जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम व युवा समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू ओबीमेट रियल मंगा कर रोड का मरम्मत करवाया।
आगे इब्राहिम ने कहा कि लोगो व बच्चों को विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती थी पैदल चलने वाले जनता को कीचड़ का सामना करना पड़ता था रोड बन जाने से वहां की जनता में काफी खुशी जाहिर किए एवं मोहम्मद इब्राहिम व सोनू को बधाई दी जल्द से जल्द पुल का जो भी कार्य रुकी हुई है जल्द से जल्द पूरा करने के लिए ठीकेदार को समय दिए हैं जिला प्रशासन से यह मांग किए है की बड़कागांव प्रखंड के बहुत ऐसे रोड है जो काफी जर्जर पड़े हुए हैं एवं जिला प्रशासन जल्द से जल्द सभी रोड को मरम्मत कराया जाए जनता को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने सूर्य मंदिर से चेपाकला बाजार टांड़ तक कालीकरण कराया जाए एवं हरली हाई स्कूल से महूंगाई कला दुर्गा मंदिर तक पीसीसी का निर्माण कराया जाए समस्या को लेकर जिला प्रशासन से मांग किए है।











