शिक्षक दिवस के अवसर पर बी0 एस0 एफ0 मेरू कैम्प में बावा, अंकुर प्ले स्कूल द्वारा विषेष कार्यक्रम का आयोजन।

शिक्षक दिवस के अवसर पर बी0 एस0 एफ0 मेरू कैम्प में बावा, अंकुर प्ले स्कूल द्वारा विषेष कार्यक्रम का आयोजन।

भारत मे हर वर्ष शिक्षक दिवस देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद स्व0 डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाया जाता है। हमारी संस्कृति में शिक्षक को भगवान के तुल्य माना गया है। जीवन के सही मार्गदर्शन में शिक्षक का अहम योगदान होता है।

इसी कड़ी में शिक्षक दिवस के अवसर पर दिनांक 05 सितंबर को सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प के परिवार कल्याण केन्द्र में श्रीमति मीनू अग्रवाल, बावा उपाध्यक्षा की अध्यक्षता में अंकुर प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बावा उपाध्यक्षा, स्कूल की शिक्षिकांए, प्रहरी संगिनियां एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंकुर प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा अपनी शिक्षिकाओं का माल्यापर्ण कर व भेंट देकर उनको सम्मानित कर शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति की गई। 

इस विशेष अवसर पर अभिभावकों के साथ उपस्थित दादा-दादी को भी सम्मानित किया गया। परिवार बच्चों की प्रथम पाठशाला होती है। जब बच्चे अपनी उम्र के बढ़ते चरण में होते हैं तो उन्हे जीवन को बेहतर तरीके से समझने, मुल्यवान सबक एवं रिती-रिवाज और संस्कारों को सिखाने की अतुलनीय जिम्मेदारी दादा-दादी अनायास ही निभाते हैं। 

कार्यक्रम के अन्त में श्रीमति मीनू अग्रवाल, बावा उपाध्यक्षा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जीवन मेे मार्गदर्शक के रूप में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक ही हमारे चरित्र, क्षमता और भविष्य को संवारने का काम करते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की व सभी शिक्षिकांओ, बच्चों के अभिभावकों व बुजुर्गों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।

Leave a Comment

7k Network