घर का ताला तोड़कर चोरों ने दस हजार रूपया नकद और 36 ग्राम चांदी चोरी किया।

घर का ताला तोड़कर चोरों ने दस हजार रूपया नकद और 36 ग्राम चांदी चोरी किया।

दारु// प्रखंड अंतर्गत मेडकुरी कला गांव के हेमराज महतो के घर रविवार रात तकरीबन 12:00 बजे के आसपास चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। हेमराज महतो एवं उसके परिवार वालों ने बताया कि चोरों ने घर के ताला का कुंडी तोड़कर घुसे और बाकी कमरों के बाहर से कुंडी लगा कर हम लोगों को घर के अंदर बंद कर दिया। 
जब मैं सुबह 3:00 बजे शौचालय के लिए उठा तो बाहर से कुंडी लगा था तो पीछे के दरवाजे से बाहर निकलने के बाद देखा की एक कमरे की कुंडी टूटा हुआ है और सामान जहां-तहां बिखरा हुआ है उसके बाद मैंने घर के सभी सदस्यों को उठाया। चोरों ने सामान को जहां-तहां फेंक दिया था और चांदी का पौची, पायल, सीकरी जो लगभग 36 ग्राम का था साथ ही बक्से में रखा ₹10000 नगद  उसे भी लेकर भाग गए। 
हेमराज महतो की बहू किरण देवी ने बताया कि मैं और मेरा बेटा आनंद कुमार बगल के कमरे में सो रहे थे कमरे की पंखे का आवाज के कारण बाहर का आवाज सुनाई नही पड़ा।पड़ोसी दीपक कुमार ने बताया कि चोरों ने आसपास के घरों के बाहर से भी कुंडी लगा दिया था। घर वालों ने सोमवार सुबह लगभग 8:00 बजे दारू थाना को सूचित किया। दारू थाना के एस आई नागेंद्र सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की।
संवाददाता:  महेश कुमार साहू की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network