हजारीबाग; बड़कागांव समाजसेवी सोनू इराकी के अथक प्रयास से जर्जर सड़क की मरम्मत कराई गई।
बड़कागांव : हजारीबाग बड़कागांव मुख्य सड़क बरवाडी हेठगड़ा के पास बीते कई दिनों से रोड जर्जर हो जाने के कारण मोटरसाइकिल चालक गिरकर घायल हो रहे थे। वहीं बड़ी गाड़ियों का आवागमन में भी काफी परेशानी हो रही थी।
हालात को गंभीरता से लेते हुए युवा समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू अपने निजी खर्च से रोड मरमती कार्य कराया गया।वहीं प्रखंड के कई लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का सच्चा समाजसेवी है शाहिद उर्फ सोनू इराकी।सड़क बिजली पानी आदि समस्या का निदान करने का अथक प्रयास करता है। मौके पर, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, मोहम्मद तारिक नाहिद के अलावा कई लोगों की सराहनीय योगदान है।
विज्ञापन











