मेरु पंचायत प्रतिनिधियों एवं महिला समूहों के द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान, निकाला गया तिरंगा यात्रा।
सदर प्रखंड के मेरु में पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत चलाया गया तिरंगा यात्रा अभियान।आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त, 2022 तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से सरकार ने 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा है। सभी निजी और सरकारी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे।
बीते 22 जुलाई को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने जिक्र किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। उन्होंने लिखा, ‘इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी।
मेरु में चलाए गए तिरंगा यात्रा में पंचायत मुखिया सीमा सिंह, उप मुखिया मनोज प्रसाद कुशवाहा, वार्ड सदस्यों में अनवर हुसैन ,संगीता देवी निशा मिश्रा, अनीता देवी, मंजू देवी, संजय पांडे, पंचायत के सभी सहिया दीदी लोग।
एवं आंगनबाड़ी सेविका दीदी लोग एवं ग्रामीणों में दिलीप राम, जयशंकर मिश्रा, सत्या प्रसाद कुशवाहा, पप्पू कुमार, अमित प्रसाद, सीताराम प्रसाद, दामोदर यादव, नीरज पासवान, उमेश राम, पूर्व मुखिया सोनी मेहता इनके अलावा आजीविका महिला मंडल मेरु ने इस अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन













