हजारीबाग युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन।
आज दिनांक 28 जुलाई 2022 हज़ारीबाग जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश यादव के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार “ED” प्रवर्तन निदेशालय के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के खिलाफ उत्पीड़नात्मक, कार्रवाई कर रही है और विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए सोनिया गांधी जी एवं राहुल गांधी जी को परेशान किया जा रहा है तथा मोदी सरकार के द्वारा ED के दुरुपयोग एवं युवा कॉंग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा जिस तरह से उनके बाल को नोचा गया बदसलूकी एवं दुर्व्यवहार करने के विरोध में आनंदा चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया!
युवा अध्यक्ष प्रकाश याद ने कहा कि भाजपा सरकार जिस प्रकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, विपक्ष को दबाने और कुचलने की कोशिश कर रही है। गांधी परिवार जिसके बलिदान से पूरी दुनिया वाकिफ है जिन्होने देश की आजादी के लिए अहम योगदान दिया हैं। आज ED के द्वारा नोटिस जारी कर पूछताछ करने से साफ पता चलता है कि अब केंद्रीय एजेंसियां भाजपा का विंग बन गई है और भाजपा के लिए काम कर रही है।
केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी एवं उनके साथ सम्मानित सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसकी जितना निंदा की जाय कम होगा हज़ारीबाग युवा कांग्रेस आनंदा चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव के नेतृत्व में किया। पुतला दहन से विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने कहा कि जब राहुल गांधी जी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे थे तब मोदी एवं शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और गिरफ्तार किया यह केंद्र सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है नरेंद्र मोदी और अमित शाह राहुल गांधी जी से बौखलाए हुए हैं क्योंकि राहुल गांधी जी ने उनके गलत नीतियों का हमेशा से विरोध किया है और आमजन कि आवाज बने हैं।
विधानसभा सदर अध्यक्ष सोनू ने कहा कि राहुल गांधी जी आम आदमी पर थोपी गई अराजकता और तानाशाही रवैया,महंगाई जीएसटी, बेरोजगारी, उत्पीड़न के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं और मोदी सरकार का पर्दाफाश करते रहें हैं इसपर कभी उन्हें ईडी के द्वारा परेशान किया जाता है कभी दुर्व्यवहार किया जाता है ऐसे मैं मोदी और शाह के लिए यह कहना उचित होगा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे।
बरकट्ठा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अलोक कुमार ने कहा कि मोदी बेनकाब हो चुके है वे राहुल गांधी जी को गिरफ्तार कर आम जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं लेकिन राहुल गांधी चुप रहने वाले नहीं हैं इस तानाशाही का अंत सत्य ही करेगा और युवा कांग्रेस राहुल गांधी जी की आवाज बन कर पूरे देश भर में सड़कों पर उतरेगी और उनके साथ खड़े रहेगी
मौक़े पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रवि सिंह,साबिर अली, सदर विधानसभा अध्यक्ष सोनू कुमार, उपाध्यक्ष ग़ालिब, बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष अलोक कुमार, शुभम जायसवाल, अजय वर्मा, शुभम शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक खालिद मोहम्मद, पिन्टू कुमार,धनंजय सिंह, रिशु चंद्रवंशी,सूर्य प्रताप राजा, एन. एस. यू. आई जिला अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल,पूर्व युवा अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव,विजय यादव, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, उदय पाण्डेय, जवाहर लाल सिन्हा, मिथलेश दूबे, विनोद सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र राय, भैया असीम, जय प्रकाश यादव, अमरीतेश, रोहन ठाकुर, मनोज भगत, कृष्णा प्रसाद रंजीत यादव, विनोद यादव संजय तिवारी राम सेवक सोनी रोहन ठाकुर, प्रदीप मण्डल आदि कई वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
प्रकाश यादव
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, हज़ारीबाग










