अमृत सरोवर योजना के तहत मेरु में (छोटकी आहार) तालाब का होगा जीर्णोद्धार,997200 की योजना का किया गया शिलान्यास।
आजादी के अमृत महोत्सव पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रारंभ अमृत सरोवर योजना के तहत आज सदर प्रखंड के मेरु में (छोटकी आहार) तालाब का जीर्णोद्धार के लिए मनरेगा एवं 15वें वित्त आयोग से 1.09 एकड़ लगभग सरोवर की लंबाई 600 फिट चौड़ाई 115 फिट और गहरा 6 फिट की कुल खर्च 997200 की योजना का शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम से पहले विधिवत पूजा अर्चना संजय पांडे के द्वारा कराया गया मेरु मुखिया सीमा सिंह के द्वारा फीता काटकर शिलान्यास का उद्घाटन किया गया वहीं सदर पूर्वी जिला परिषद सदस्य के पति महेंद्र बिहारी के द्वारा नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया।
मुखिया सीमा सिंह के द्वारा बताया गया के हमारे मेरू के (छोटकी आहार) तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होने जा रहा है इस कार्य को हो जाने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए सहूलियत होगी ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया प्रधानमंत्री के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जो पुराने तालाब है उसको जीर्णोद्धार करना है या जहां बहुत ज्यादा खेती हो रही हो और वहां पानी की समस्या हो रही है तो वहां नया तालाब खुदवाना है। अभी यहां अगल बगल खेती ठीक करने के लिए इस छोटकी आहार तलाब को जीर्णोद्धार करने का शिलान्यास किया है इसको मनरेगा और 15वें वित्त आयोग के सौजन्य से इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा।
मेरु पंचायत में और कोई योजना है के सवाल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा के मेरु पंचायत में सरकार के द्वारा योजनाएं आती है वह चलती रहती है इसके अलावा हम लोग यहां मनरेगा पार्क अगर जमीन मिल जाता है तो मनरेगा पार्क बनाना है अभी जमीन तलाश कर रहे हैं इसके अलावा रेहदा डैम है इसमें हम लोगों की कोशिश होगी कि मेंटेनेंस का काम किया जा सके इसके लिए अभी क्रियाशील है देखते हैं कहां तक संभव हो पाता है।
इसके अलावा मेरु बीएसएफ गेट के बगल में बने शौचालय चालू नहीं होने के सवाल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया अभी ये बात मेरे प्रकाश में तुरन्त आयी है देख लेती हूं इसके बाद ही बता पाऊंगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गुंजन सिंह, पंचायत सचिव दशरथ महतो, रोजगार सेवक परवेज मोहम्मद,मेरू पंचायत की मुखिया सीमा सिंह, पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी, दशरथ यादव उप मुखिया मनोज कुशवाहा, वार्ड सदस्य निशा मिश्रा, मंजू देवी, संजय पांडे, अनीता देवी, संगीता देवी, पूर्व मुखिया सोनी मेहता, पूर्व उप मुखिया जयशंकर मिश्रा, सत्या के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।















