हजारीबाग; ग्रामीणों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय आंगो पर जड़ा ताला।

हजारीबाग; ग्रामीणों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय आंगो पर जड़ा ताला।

हजारीबाग जिला के चुरचू प्रखंड के अंतर्गत दो जुलाई को ग्रामीणों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय आंगो पर ताला जड़ दिए। विद्यालय के छात्र छात्राओं एवम ग्रामीणों ने मिलकर लगातार आंदोलन कर रहे है। आपको बताते चले कि दरसल इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों का कहना है कि तीन शिक्षकों का इस विद्यालय से प्रतिनियोजित हो जाने के कारण विद्यालय में पढ़ाई रुकी हुई है। वास्तव में ये तीन शिक्षक कुमारी ममता अंग्रेजी की जो 2016 में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय चरही, अर्चना मिश्रा रसायन विज्ञान कि जो 2019 में इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग और रंजीत कुमार गणित के शिक्षक जो राजकीय उच्च विद्यालय हजारीबाग में प्रतिनियोजित हैं। 

ग्रामीणों का मांग है कि इन शिक्षको को पुनः इस विद्यालय में भेजा जाए या इसके स्थान पर दूसरे शिक्षक को नियुक्त किया जाए । अन्यथा हम अपने बच्चे को इस स्कूल में नहीं  भेजेंगे। और ऐसा नहीं हुआ तो हम अपने बच्चों की जिंदगी को अंधकार में नहीं जाने देंगे और लगातार आंदोलन करेंगे।
साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि इन शिक्षकों का पेमेंट इस स्कूल से जाता है जबकि ये दूसरे स्कूल में पढ़ा रहे है।ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग इसकी जानकारी हजारीबाग उपायुक्त महोदय को पहले ही आवेदन के माध्यम से दे चुके हैं फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विद्यालय में लगभग 600 बच्चे पढ़ते हैं, करोड़ों की बिल्डिंग बन रही है परन्तु शिक्षक ही नहीं तो यह किसी काम का नही। प्रभारी प्रधानाध्यापक समसूदीन अंसारी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा डी सी, बी ओ, बि डी ओ, सभी को आवेदन दिया गया है और मैंने भी बी.ओ को इसकी सूचना दी है। वही विद्यालय के बी.आर.सी ने कहा कि तालाबंदी इसका निराकरण नहीं है ऊपर के अधिकारियों तक इस बात को पहुचा दिया गया है जल्द ही आपकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा। 
थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार यादव ने कहा कि सड़कों पर उतरकर इस तरह आंदोलन ना करें संबंधित अधिकारियों को पुनः अवगत कराएं। मौके पर विधालय के अध्यक्ष नकुल महतो, उपमुखिया प्रमिला देवी, वार्ड सदस्य सरजू कुमार महतो, ललिता देवी, ग्रामीण जनता एवम विद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित थे।
संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट।



विज्ञापन


Leave a Comment

7k Network