हजारीबाग; पुलिस ने लाखों के ब्राउन सूगर के साथ दो को किया गिरफ्तार।

हजारीबाग; पुलिस ने लाखों के ब्राउन सूगर के साथ दो को किया गिरफ्तार।

वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर झारखंड के हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी पुलिस ने 655.67 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर पेलावल पुलिस ने हजारीबाग-चतरा मुख्य मार्ग में रहमतनगर जाने वाले रास्ते के समीप चेकिंग लगाया। 
इसी दौरान लाल रंग की आती एक स्विफ्ट कार चेकिंग स्थान से कुछ पहले रूककर उसमें लोग उतरे और भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर दो लोगों को धर दबोचा और कार से करीबन 9 लाख मूल्य के ब्राउन सूगर बरामद किया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों में एक रविकांत कुमार, गिद्धौर, चतरा का रहने वाला है, वहीं दूसरा राहुल कुमार, कल्लू चौक, हजारीबाग का रहने वाला है। 
इस मामले में पुलिस की ओर से अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर आरिफ एकराम, पेलावल ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, पु.अ.नि. मनोज राणा व पेलावल ओपी में प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल शामिल थे।
विज्ञापन

Leave a Comment

7k Network