हजारीबाग; रथ मेला को लेकर सिलवार स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर में मंदिर समिति के द्वारा किया गया बैठक।

रथ मेला को लेकर सिलवार स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर में मंदिर समिति के द्वारा किया गया बैठक।

सदर प्रखंड के सिलवार स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर जहां प्रत्येक वर्ष आषाढ़ महीने के द्वितीय को लगने वाला रथ मेला इस बार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है यहां सन 1952 से रथ मेले का आयोजन किया जा रहा है सिलवार जगन्नाथ धाम मंदिर की स्थापना हजारीबाग के भूरालाल सेठ, नत्थू लाल सेठ, सिलवार के मोती महतो, हेमलाल महतो, केसुरा के मथुरा सिंह के साथ अन्य लोगों के द्वारा किया गया था तब से रथ मेला का आयोजन सिलवार में किया जा रहा है।

रथ मेले के दिन सिलवार में हजारीबाग जिले के अलावा विभिन्न जिलों से श्रद्धालु गण यहां आते हैं और भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र बहन सुभद्रा की पूजा की जाती है इसके बाद रथ को खींचकर मौसी बाड़ी ले जाया जाता है जहां नो दिनों के विश्राम के बाद पुनः वापस जगन्नाथ धाम मंदिर रथ को लाया जाता है पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते मेले का आयोजन नहीं हो पाया था लेकिन इस बार रथ मेले का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस बार रथ मेले का आयोजन एक जुलाई को किया जा रहा है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सचिव नेमीचंद प्रसाद ने बताया यहां वर्षों से मेले का आयोजन होता आ रहा है पिछले 2 वर्षों से कोरोना के चलते मेले का आयोजन नहीं हुआ था लेकिन इस बार मेले का आयोजन भव्य तरीके से होगा विधि व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है किसी तरह की कोई भी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। 

मंदिर के पुजारी विशेश्वर पांडे, श्री भीम नारायण पांडे, श्री राम लखन पांडे, अरुण कुमार पांडे के द्वारा जगन्नाथ पूजा संपन्न कराने को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं मंदिर समिति के द्वारा आज मंदिर प्रांगण में बैठक कर पूजा की तैयारी में सभी लग गए हैं।
विज्ञापन


Leave a Comment

7k Network