साइबर फ्रॉड कॉल एवं फर्जी ऐप का इंस्टॉलेशन से बचें, थाना प्रभारी दारू।
दारु थाना प्रभारी अमित कुमार मंगलवार को पदभार ग्रहण करते ही एक्सन मोड मे है। उन्होने बताया कि मैं 2019 में बकागांव थाना में कार्यरत था उसके बाद 2021 में साइबर विभाग मे आया। वर्तमान में दारु थाना प्रभारी के रुप मे पदभार मिला है।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने अपने क्षेत्र कि जनता से अपील करते हुए कहा कि आज डिजिटल दुनिया मे डिजिटल तरीके से फ्रॉड हो रहा है। सभी से मेरा आग्रह है कि किसी तरह का फ्रॉड कॉल आए तो लंबी समय तक बात न करें और किसी तरह की ओटीपी न दे। चुकी बैंक कभी भी ओटीपी नही मांगता हैं, साथ ही उन्होनें कहा कि आज फ्रॉड के नए नए तरीके जैसे कोई फ्रॉड एप का इंस्टालेशन कराकर या बायोमेट्रिक तरीके से लोगो के खाते से रुपया उड़ा लेते है, इससे बचे।
बिना जरूरत कोई भी कॉल एवं फर्जी ऐप का इंस्टॉलेशन ना करें। लॉन और क्रेडिट कार्ड के चक्कर में लोग आसानी से ओटीपी शेयर कर देते है, इन सभी चीजों से बचे। यदि आप ठगी का शिकार होते है तो तुरंत बैंक को सूचना दे उसके बाद साइबर विभाग एवं थाने में इसकी लिखित जानकारी दे। अंत में उन्होनें कहा कि सोशल मीडिया में किसी तरह का भड़काऊ भाषण या वीडियो को शेयर करने से बचें।
विज्ञापन










