राष्ट्रीय स्पर्धा एथलेटिक्स में सदानंद ने जीता स्वर्ण पदक बड़कागांव में समाजसेवी सोनू ने किया स्वागत।
हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम चंदौल निवासी 20 वर्षीय सदानंद रजवार ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीत की खुशी में आपने पैत्रिक आवास चंदौल पहुंचने पर ढोल नगाड़े एवं के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जिसमें बड़कागांव में शाहिद उर्फ सोनू एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं ने बुके देकर सम्मानित किया और सभी लोगों ने दी बधाई।
साथ ही सोनू ने कहा कि ऐसे युवा वर्ग के सभी युवाओं से आग्रह होगा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर ध्यान देने की अति आवश्यकता है क्योंकि खेल की दुनिया में भी केरियर तलाशा जा सकता है जिसका उदाहरण सदानंद रजवार ने आज करके दिखाया इन्होंने गांव प्रखंड जिला के साथ-साथ राज्य व देश का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन











