हजारीबाग; कोरियर के सामान सहित पिकअप वाहन को लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार।

हजारीबाग; कोरियर के सामान सहित पिकअप वाहन को लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार।

दिनांक 29-30/05/2022 की रात्री में चौपारण थाना अन्तर्गत वनुआ घाटी हथिया बाब मंदिर के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग पथ NH 02 पर मध्य रात्रि के आसपास अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा एक पिकअप वाहन संख्या JH10CE 0542 को जो कोरियर का सामान लेकर धनबाद से पटना (बिहार) जा रहा था जिसे अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा रिभाल्वर का भय दिखाकर सामान सहित पिकअप वाहन को लूट की घटना की अंजाम दिया गया था जिसके आधार पर चौपारण थाना काण्ड संख्या 144/22 दिनांक 30/05/2022 धारा 395 भादवि अंकित किया गया। 

पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग के द्वारा लूट की घटना को त्वरित संज्ञान लेते हुए काँड के उदभेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। काँड के अनुसंधान एवं छापामारी के दौराण कांड में अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी कि गई साथ ही अपराधकर्मियों द्वारा सूट की गई पिकअप वाहन संख्या JIHI0CE 0542 एवं लुटे गये सामान सहित अपराधियों के अपराध स्वीकारोक्ति व्यान के अनुसार जिला गया के चाँद चौरा थाना विष्णुपद से बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि पकड़े गये अपराधी पूर्व में भी। 

1.विक्रम कुमार एवं 2. अजय कुमार सिंह रामपुर थाना जिला गया (बिहार) से आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं, एवं 3. राजा कुरैशी उर्फ सरफराज कुरैशी मवेशी तस्करी में इंटरगंज जिला चतरा से एवं लूट काण्ड में शेरघाटी थाना जिला गया (बिहार) से जेल जा चुका है। उक्त अपराधकर्मियों द्वारा जेल से छूटने के कुछ दिनों के बाद लूट की घटना को अंजाम दिये। एक और अन्य फिरार अपराधी के गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

अपराधियों की विवरणी:

विक्रम कुमार उम्र 23 वर्ष पिता रौशन कुमार गुप्ता सा० अमकौल थाना मोहनपुर

जिला गया,

अजय कुमार सिंह उम्र 37 वर्ष पिता भरत प्रसाद सिंह सा० विंदवाड़ा थाना कासिम बाजार

जिला मुंगेर (बिहार), राजा कुरैशी उर्फ सरफराज कुरैशी उम्र 22 वर्ष पिता शौकत कुरैशी सा० मीरपुर थाना इण्टरगंज

जिला चतरा

एहसान अहमद उम्र 20 वर्ष पिता जमीरुद्दीन अंसारी सा) गंगटा थाना इण्टरगंज

जिला चतरा

मद सामानों की विवरणी:

• काण्ड में लूट किया गया पिकअप वाहन संख्या JHIOCE 0542 काण्ड में लूट किया गया विभिन्न प्रकार का कोरियर का सामान:

होन्डा कम्पनी का पार्टस, मधु बैंगल्स,

एंकर कम्पनी का पार्टस

अन्य सामान जप्ति सूचि के अनुसार इत्यादी ।

Leave a Comment

7k Network