त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मैं प्रत्याशियों के जीत हार को लेकर चौक चौराहों पर किया जा रहा मंथन।
हजारीबाग झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों के जीत हार को लेकर चौक चौराहे व होटलों में किया जा रहा मंथन कई तरह के लगाए जा रहे हैं कयास सदर प्रखंड के मेरू पंचायत में तरह-तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं जहां देखिए मुखिया जिला परिषद और सरपंच सीट पर लड़ रहे प्रत्याशियों की बात कर रहे है।
इस बार मेरु पंचायत में वोटिंग के आधार पर सभी प्रत्याशियों के अंदर असमंजस की स्थिति बनी हुई है प्रत्याशियों के द्वारा घर-घर जाकर वोटरों को लुभाने का काम किया गया कई तरह के लुभाने वादे किए गए हैं लेकिन अब देखना अहम होगा के लोग प्रत्याशियों के लुभाने वादे और लालच में आकर कितने लोगों ने अपना वोट बर्बाद किया और कैसे प्रत्याशियों का चुनाव कर पंचायत में लाने का काम वोटर कर रहे हैं पंचायत का विकास, गरीब जनता का विकास किस तरह से विकास कर पाते है यह अब आने वाला वक्त ही बताएगा।











