हजारीबाग; मंडई कला में गुलशन-ए-बगदाद कॉन्फ्रेंस व जश्ने दस्तारबंदी के प्रोग्राम में शिरकत करेंगे मुफ्ती सलमान अजहरी।

हजारीबाग; मंडई कला में गुलशन-ए-बगदाद कॉन्फ्रेंस व जश्ने दस्तारबंदी के प्रोग्राम में शिरकत करेंगे मुफ्ती सलमान अजहरी।

हजारीबाग जिले के सुन्नी मरकज मदरसा गुलशन-ए-बगदाद मंडई कला में गुलशन-ए-बगदाद कॉन्फ्रेंस व जश्ने दस्तारबंदी का प्रोग्राम किया जा रहा है जिसमें कई हाफिज-ए-कुरान के दस्तारबंदी किया जाना है जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर ओ मारूफ जनाब मुफ़्ती सलमान अजहरी साहब किबला मुंबई से तशरीफ ला रहे हैं यह प्रोग्राम 24 मई दिन मंगलवार समय इशा नमाज़ रात्रि 8:00 बजे के बाद से शुरू होगा इस प्रोग्राम में हजारीबाग वासियों को मुफ्ती सलमान अजहरी की तकरीर सुनने को मिलेगी।

इस प्रोग्राम को लेकर हजारीबाग मदरसा गुलशन-ए-बगदाद के प्रांगण में तैयारियां जोरों से चल रही है। इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए कमेटी के मेंबर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। हजारीबाग जिले के अलावा बाहर से भी मुकर्रीर तशरीफ ला रहे हैं। इस प्रोग्राम में काफी तादाद में लोग हजारीबाग जिले के अलावा दूसरे जिलों से भी लोग पहुंचकर मुफ्ती सलमान अजहरी के तकरीर को सुनेगें।

ईस जलसे में मुफ्ती सलमान अजहरी मुंबई के अलावा हजरत अल्लामा मुफ्ती आबिद साहब मिस्बाही कोलकाता से पीरे तरीकत नबीरे आला हजरत हुजूर उमर रजा खान बरेली शरीफ, हजरत अल्लामा मुफ्ती अनवर निजामी मसकेडीह, नकीब-ए-अहले सुन्नत जमाल अख्तर पलामू, शायर-ए-अहले सुन्नत हजरत अजमत रजा भागलपुर, शायर-ए- अहले सुन्नत अलहाज जफर अकील साहब हजारीबाग, शायर-ए-अहले सुन्नत कारी महमूद रजा नूरी हजारीबाग इनके अलावा मोकामी उलमा-ए-इकराम भी तशरीफ ला रहे हैं मदरसा के सेक्रेटरी अलहाज अशरफ अली रिजवी वा जुमला आर्किन वो मेंबर गुलशन-ए-बगदाद शामिल रहेंगे।

Leave a Comment

7k Network