हजारीबाग; प.स.स. उम्मीदवार पत्रकार सहाबुद्दीन ने किया जनसंपर्क, मिल रहा भरपूर समर्थन।

हजारीबाग; प.स.स. उम्मीदवार पत्रकार सहाबुद्दीन ने किया जनसंपर्क, मिल रहा भरपूर समर्थन।

हजारीबाग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथी चरण को लेकर सभी प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव चिन्ह मिलने के बाद वोटरों को लुभाने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क शुरु कर दिया गया है इस बेतहाशा गर्मी में लोग सुबह से लेकर शाम तक लोगों से मिलना और वोट देने की अपील करने की बात कही जा रही है वहीं सदर प्रखंड के मेरु पंचायत में प.स.स. के दावेदारी कर रहे पत्रकार मोहम्मद शहाबुद्दीन भी चुनावी मैदान में हैं इन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

आपको बताते चलें के मोहम्मद शहाबुद्दीन हजारीबाग जिले में पत्रकारिता और समाज सेवी के जरिए अपनी पहचान बना चुके राष्ट्रीय NGO बेटी रक्षा दल के जिला अध्यक्ष के तौर पर पिछले कई वर्षों से समाज सेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं जिसमें कई गरीब बेटियों को उनका हक दिला चुके हैं कई उजड़ने वाले घरों को बसाने का काम किया है इलाज के लिए पैसों की जरूरत हो या बेटियों की शादी में मदद की जरूरत सभी को पूरा करवाने का काम करते आ रहे हैं।

साथ ही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)पार्टी के झारखंड उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल के अल्पसंख्यक प्रभारी के तौर पर भी जाने जाते हैं 2015 के पंचायत चुनाव में भी मुखिया पद पर अपनी पत्नी को मैदान में उतारा था जिसमें तीसरे स्थान पर रह चुके हैं इस बार खुद से प.स.स. पद का चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 

पूछे जाने पर सहाबुद्दीन ने बताया कि मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र मैं कार्यरत हूं जनता संबंधित कार्यों को करते आ रहा हूं सिर्फ अपने प्रखंड ही नहीं जिले भर में जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं अगर प.स.स. पद पर हम जीत कर आते हैं तो जनता के कामों को और अच्छी तरह से करवाने का काम करूंगा पंचायत में जो भी योजनाएं आती है या काम होता है उसको सही तरीके से करवाने जनता के किसी भी तरह के कामों में पैसे नहीं लगने देने प्राथमिकता के आधार पर जरुरतमंद का कार्य पहले किया जाएगा।

साथ ही मेरू में उचित बाजार की व्यवस्था जिसमें फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े दसवीं तक की पढ़ाई अपने पंचायत के सरकारी स्कूल से जिसमें सही तरीके से बच्चों की पढ़ाई हो सके खेल के छेत्र में भी युवाओं को आगे ले जाने जरूरत की चीजें मुहैया करवाने का काम करूंगा पंचायत का पैसा पंचायत में लगाने और पंचायत में होने वाले कार्यों में बिचोली को बंदर बांट करने से रोकने का कार्य करूंगा अगर मैं नहीं भी जीतता हूं तब भी मैं यह काम करता रहा हूं और करता रहूंगा जनता की समस्याओं से अधिकारियों को रूबरू कराता रहूंगा।

Leave a Comment

7k Network