हजारीबाग;मेरु में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व।
हजारीबाग सदर प्रखंड के मेरु मस्जिद में सुबह 9:00 बजे ईद की नमाज अदा की गई तीस दिनों के रोजे रखने के बाद रोजेदारों में हर्षोल्लास का माहौल था सभी लोग सुबह अपने घरों से नए-नए कपड़े पहन कर मस्जिद के तरफ रवाना हुए जहां कुछ देर ईद की नमाज को लेकर तकरीर की गई उसके बाद ईद की नमाज अदा की गई।
ईद की नमाज अदा करने के बाद मिम्बर पर इमाम ने खुत्बा सुनाया और सभी के लिए दुआ व वतन खुशहाली की दुआ की गई इसके साथ ही रमजान का महीना खत्म हुआ इस बार के रमजान महीने में चिलचिलाती धूप और गर्मी बेतहाशा पढ़ने के बाद भी रोजेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ा और पूरे महीने इस गर्मी के सीजन में सभी लोगों ने रोजे रखे रमजान का महीना पूरा होने के बाद सभी रोजेदारों के अंदर खुशी की लहर देखते ही बन रही थी।
आज मेरु मस्जिद में ईद की नमाज के वख्त प्रशासन के द्वारा भी पूरा सहयोग किया गया और नमाज अदा कराई गई नमाज के वक्त मुफस्सिल थाने के द्वारा मस्जिद के पास पुलिस की मौजूदगी रही साथ ही मेरु के भूत पूर्व मुखिया राजीव कुमार मेहता उर्फ बबलू मेहता, दशरथ यादव उर्फ लालू, राजकुमार गुप्ता के अलावा कई लोग मस्जिद के पास उपस्थित होकर ईद की बधाई लोगों को दी।
बच्चों में ईद को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था सभी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी और सभी के घरों में जाकर मीठी सेवई का लुत्फ भी उठाया।













