हजारीबाग; जिनगा से बजरंग दल द्वारा निकाला गया शोभा यात्रा।

हजारीबाग; जिनगा से बजरंग दल द्वारा निकाला गया शोभा यात्रा।

दारू// दारू प्रखंड के जिनगा चौक से बजरंग दल द्वारा मंगलवार को शाम तकरीबन तीन बजे गाजे- बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाला गया। इस शोभायात्रा में सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए बताते चलें कि यह शोभा यात्रा जिनगा चौक से झुमरा शिव मंदिर होते हुए तिलैया शिव मंदिर तक गई।

इस बीच सैकड़ों राम भक्तों द्वारा कई तरह का कलाकारी भी दिखाया गया साथ ही जय श्री राम कि नारे लगाए गए। लोगों को शांति का संदेश दिया गया। लोगो ने बताया कि दो वर्ष लॉकडाउन के कारण हमलोग किसी तरह का त्योहार नही मना पाए इस बार हमलोग बहुत खुश है और सरकार का गाइड लाइन का पालन करते हुए छह बजे हमलोग इस शोभा यात्रा का समापन करेंगे। 

शोभा यात्रा मे

विकी कुमार, संजीत कुमार, कुंदन, अनिल कुमार, मुखिया दिलीप कुमार वीरेंद्र यादव,  वीरू ,रोशन कुमार, कुलदीप कुमार, प्रमोद कुमार, रवि, अभिषेक कुमार,  सचिन कुमार, मनीष कुमार इत्यादि सैकड़ों राम भक्त शामिल थे ।

दारू से संवाददाता; महेश कुमार साव की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network