हजारीबाग; अमेरिकन कॉलेज ऑफ आर्ट्स में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम हुवा सम्पन।

हजारीबाग; अमेरिकन कॉलेज ऑफ आर्ट्स में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम हुवा सम्पन।

बड़कागांव स्थित अमेरिकन कॉलेज ऑफ आर्ट्स में प्राचार्य अवधेश कुमार के अध्यक्षता में विदाई समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और इस कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के शिक्षक मिथिलेश कुमार ने किया।जिसमें अमेरिकन कॉलेज के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में युवा समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू उपस्थित थे। 

उन्होंने संबोधन करते हुए कहा इस क्षेत्र के सभी वर्ग के विद्यार्थि जो आर्थिक स्थिति खराब होने के वजह से पढ़ाई छोड़ना पड़ जाता है वैसे विद्यार्थी को मैं अपना निजी खर्च से उच्च शिक्षा के लिए सहयोग करूंगा और कहा कि इस कॉलेज के भविष्य के लिए मेरा सहयोग हमेशा रहेगा। 

कार्यक्रम को संचालित करते हुए शिक्षक मिथिलेश सर ने बच्चों को विदाई देते हुए अंतिम संदेश के रूप में पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर डाला। वही उपस्थित गुड्डू सर ने बच्चों को बताया कि अपने उज्जवल भविष्य के लिए और गुणवत्ता शिक्षा के लिए आपको सोशल मीडिया से दूर रहकर किताबों में ज्यादा ध्यान लगाने की जरूरत है। वहीं भूगोल के शिक्षक कुंवर प्रजापति ने बच्चों को गुरु और शिष्य के बीच रिश्ता का व्याख्या करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

वही कार्यक्रम को समापन करते हुए प्राचार्य अवधेश कुमार ने आनेवाले 12वीं के परीक्षा की शुभकामनाएं देते हुए अंतिम विदाई में सभी बच्चों को कलम देकर सम्मानित किए और मुंह मीठा कराते हुए अंतिम विदाई दी। वही कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक बबलू प्रजापति संदीप सोनी मिथिलेश कुमार कुंवर प्रजापति अवधेश कुमार व अन्य शामिल थे।

Leave a Comment

7k Network