हजारीबाग; मेरु पैक्स चुनाव संपन्न, श्रीमती मीनू देवी चुनी गई पैक्स अध्यक्ष।

हजारीबाग; मेरु पैक्स चुनाव संपन्न, श्रीमती मीनू देवी चुनी गई पैक्स अध्यक्ष।

सदर प्रखंड के मेरु पंचायत में मेरु पैक्स चुनाव आज 14 मार्च को संपन्न हुवा चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी खड़े थे श्रीमती मीनू देवी जिनका चुनाव चिन्ह पंखा छाप दो नंबर पर था।

वहीं अर्जुन प्रसाद चुनाव चिन्ह बस छाप एक नंबर पर था यह चुनाव बंधुआ रोड स्थित पैक्स गोदाम में सुबह 9:00 से 3:00 बजे शाम तक हुआ टोटल वोट 287 जिसमें 122 अर्जुन प्रसाद 165 श्रीमती मीनू देवी को मिला 43 मतों से श्रीमती मीनू देवी को विजय घोषित किया गया।

यहां आपको बता दें दो बार इससे पहले सीताराम प्रसाद इस पद पर रह चुके हैं इसलिए इस बार अपनी बहू श्रीमती मीनू देवी को मैदान में उतारा और जीत हासिल की उनके समर्थन में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ महिलाओं ने भी अपना योगदान दिया और फिर से सीताराम प्रसाद के पास पैक्स अध्यक्ष की सीट सुरक्षित हो गई।

Leave a Comment

7k Network