हजारीबाग; होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर पेलावल ओपी में शांति समिति की बैठक।

हजारीबाग; होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर पेलावल ओपी में शांति समिति की बैठक।

कटकमसांडी (हजारीबाग) शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली और शब-ए-बरात पर्व मनाए जाने को लेकर को रविवार को पेलावल ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी राजीव कुमार ने किया। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों वह प्रबुद्धजनों को डीएसपी राजीव कुमार ने होली और शब-बरात की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि दोनों धर्मावलम्बियों का एक साथ त्योहार मनाए जाने का यह एक सुनहरा अवसर है। दोनों समुदाय आपसी एकता व साम्प्रदायिक सौहार्द का परिचय देते हुए पर्व मनाएं। 

वहीं सीओ अनिल कुमार द्वारा  सामूहिक रूप से हाथ उठाकर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का शपथ दिलाया गया। ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में पुलिस  इंस्पेक्टर प्रभात कुमार ने भी संबोधित कर मिलजुलकर पर्व मनाए जाने की अपील की। 
मौके पर जिप प्रतिनिधि मिस्बाह-उल-इस्लाम, सर्वधर्म मानवता मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष निसार खान, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बीरू, मनीष ठाकुर, नारायण साव, मुखिया पन्नु महतो, पंसस प्रयाग पासवान, सदर नौशाद खान, साहिद खान, अनवारूल हक, कमरूज्जमां खान, मो. कमालउद्दीन, मो. अकबर, मो. सर्फुद्दीन, रामू राम, रिंकू राम, पंकज अगेरिया, अबूलैस हाशमी, बब्लू अंसारी, सरयू राम, अशोक राणा सहित दर्जनों जनप्रतिनिधिगण व प्रबुद्धजन उपस्थित थे।।

Leave a Comment

7k Network