हजारीबाग; कूद रेलवे स्टेशन के समीप कांटा घर के सामने ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत।

हजारीबाग; कूद रेलवे स्टेशन के समीप कांटा घर के सामने ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत।

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के समीप कूद रेवाली में सुबह 7:30 बजे ट्रक नम्बर JH02 AT 6332 ने बदरुद्दीन अंसारी पिता बसरुद्दीन अंसारी ग्राम हेदलाग निवासी को अपने चपेट में ले लिया । बताया जाता है कि ट्रक रॉन्ग साइड पर जा रहा था जिस पर सामने से आ रहे व्यक्ति को उसने चपेट में ले लिया । 

व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया मौके पर ट्रक के चालक को पकड़ा गया वहीं पुलिस के हवाले कर दिया गया । स्थानीय लोगों के द्वारा जाम लगाया गया जिसके बाद कटकमदाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम को समझा-बुझाकर हटाया । 

यह बता दें कि स्थानीय ने बताया कि यहां पर कांटा घर होने के कारण ट्रक रॉन्ग साइड से आती है और आए दिन इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है इस पर प्रशासन को ध्यान देने की काफी जरूरत है  ।

Leave a Comment

7k Network