हज़ारीबाग; आज़ादी का अमृत महोत्सव- देश के वीर जवानों की शहादत को विनम्र नमन- सीमा सुरक्षा बल के शहीद जगदीश कच्छप को श्रद्धाजलि।

हज़ारीबाग; आज़ादी का अमृत महोत्सव- देश के वीर जवानों की शहादत को विनम्र नमन- सीमा सुरक्षा बल के शहीद जगदीश कच्छप को श्रद्धाजलि।
केन्द्र सरकार द्वारा भारत वर्ष की 75 वीं आज़ादी वर्ष को विशेष उत्सव के रूप में देश के महानायकों जिनका आजादी की लड़ाई में अहम योगदान रहा है एवं जिन्होने देश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनकी शाहदत को याद करनें और उन्हे नमन करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 10 मार्च 2022 को झारखण्ड राज्य के शहीद सीमा सुरक्षा बल के दिवंगत मुख्य आरक्षक जगदीश कच्छप – 53 वीं वाहिनी की शहादत को नमन करने के लिए श्री राजन कुमार रौशन- सहायाक समादेष्टा – 53 वीं वाहिनी के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल का एक प्रतिनिधि दल उनके पैतृक गाँंव हुरूदग पोस्ट लीलानगर, थाना-कटकमदाग जिला हजारीबाग में जाकर उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण किया साथ ही उनके चरणों में फूल समर्पित किए। 

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय हुरूदग में एक समारोह शहीद मुख्य आरक्षक जगदीश कच्छप की शहादत की याद में सीमा सुरक्षा बल द्वारा  आयोजित किया गया। शहीद के परिवारजनों एवं ग्रामवासियों ने सीमा सुरक्षा बल के इस कदम की सरहाना की एवं ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, स्कूल के प्रधानचार्य एवं शिक्षक दल एवं अन्य ग्रामजनों  इस समारोह में पूरे समय उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल प्रतिनिधि दल द्वारा शहीद की पत्नी श्रीमति शांति कच्छप को यादगार स्वरूप शॉल भी भेंट की गई।
ज्ञात रहे की शहीद आरक्षक जगदीक्ष कच्छप – 53 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत थें । दिनांक 27 जनवरी 2006 को जम्मु कश्मीर के शिकारगढ में आतंकवादियों द्वारा लगाई गई आई0ई0डी0 विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी याद में ग्राम वासियों ने फतह चौक बडकागॉंव में शहीद जगदीश कच्छप की याद में उनकी मुर्ति की स्थापना की थी, जिसे आज माल्यार्पण किया गया। 
श्री पी0 एस0 बैंस महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल मेरू ने अपने संदेश में कहा की सीमा सुरक्षा बल के प्रत्येक शहीद की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सीमा सुरक्षा बल हमेंशा याद रखते हैं। उनके परिवारों में आत्मीयता की भावना उत्पन्न करने एवं बलिदान को याद करने के लिए हर शहीद के पैत्रिक गाँंव एवं स्कूल में प्रत्येक वर्ष समारोह आयोजित किया जाता है।

Leave a Comment

7k Network