हज़ारीबाग; दारू प्रखंड अंचलाधिकार के नेतृत्व में झुमरा NH100 अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

हज़ारीबाग; दारू प्रखंड अंचलाधिकार के नेतृत्व में झुमरा NH100 अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

दारू प्रखंड के झुमरा बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को अंचलाधिकारी नीतू कुमारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। यह अभियान तिलैया से डिपू चौक तक चलाया गया। 
झुमरा में हर गुरुवार को साप्ताहिक बाज़ार लगता है जिसमे अधिकतर दुकानदार एनएच 100 के किनारे अपनी दुकान लगा देते है जिस कारण यहां आए दिन सड़क जाम की स्तिथि बनी रहती है। 

इसी से निजात पाने के लिए अभियान चलाया गया। सड़क किनारे लगने वाले सब्जी बाजार को उठाकर बाजार परिसर के अंदर कर दिया गया। दुकान के सामने शेड, सीढ़ी , आदि को हटा कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। अभियान में एनएच 100  के दोनो तरफ की अतिक्रमित जमीन से अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी पर भेदभाव पूर्वक कर अतिक्रमण को हटाने की बात कही। 

ग्रामीणों का कहना था कि  सिर्फ गरीबो की दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और रसूख वाले लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को नही हटाया गया। इस अभियान में कृष्ना फ़ास्ट फ़ूड, डोमन मिष्ठान भंडार,सागर मिष्ठान, गोविंद बाइक रिपेरिंग शॉप,कैलास गैस दुकान,अर्जुन कुशवाहा, केदार महतो,ननकू प्रसाद, वर्मा स्टूडियो,अशोक बीज भंडार,स्टार टेलर, प्रसाद अलमीरा दुकान सहित अन्य दर्जनों दुकान के सामने से अतिक्रमण हटाया गया।

इस अभियान में थाना प्रभारी विद्यासागर चौरसिया, अशोक कुमार, नवीन शर्मा,अंचल निरीक्षक शंकर गौड़, अमीन रोहित कुमार मौजूद रहे।
संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network