हज़ारीबाग; अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल-खेल में सिखाया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।
दारू प्रखंड के मेडकुरी क्लस्टर में जेएसएलपीएस के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया कलस्टर में महिला सशक्तिकरण, नारी शक्ति जिंदाबाद के नारों के साथ गूंज उठा मेडकुरी कलस्टर के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि बीपीएम सुनील राणा ,मेडकुरी मुखिया सुशीला देवी, कबीलासी मुखिया राखी देवी, विधायक प्रतिनिधि बसंत नारायण, कलस्टर कोऑर्डिनेटर रविकांत कुमार ,पीआरपी रिंकी कुमारी,मुख्य अतिथियों को तिलक लगा कर पुष्पमाला देकर और स्वागत गीत गाकर समान्नित किया गया । इस कार्यक्रम मे खेल के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को सिखाया गया।
कार्यक्रम में मौजूद सक्रिय महिला, पशु सखी, कृषि मित्र इत्यादि कई महिलाएं को पुरस्कृत भी किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रिंकी देवी, कविता देवी, गुड़िया, लीलावती, राधा, संगीता, गंगोत्री ,इत्यादि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे।
संवाददाता- महेश कुमार साव।








