हज़ारीबाग; अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल मेरू में बवा के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन।

हज़ारीबाग; अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल मेरू में बवा के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन।

अध्यक्षा, बी0एस0एफ0 वाइवज वेलफेयर एसोसिएशन (बवा) सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली द्वारा नियोजित कार्यक्रमों की कड़ी में, दिनांक 8 मार्च 2022 अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रहरी संगनियों को महिला सशक्तिकरण और लिंग समानता विषय पर डॉ लक्ष्मी सिंह, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, विधि कॉलेज में प्रध्यापक व  एन0एस0एस प्रभारी होने के साथ-साथ कई समाजिक विधि संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुडी हुई है द्वारा व्याख्यान एवं प्रेरक जानकारी मुहैया करवाई गई। साथ ही प्रहरी संगिनियों के मध्य आयोजित  बागवानी और टैरेस/बालकनी सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को पारितोषिक वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थिति महिलाओं के मध्य टैलेंट शौ के अर्न्तगत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

यह श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम दिनांक 10 मार्च 2022 तक चलाए जाएंगे। विदित रहे कि, यह दिन महिलाओं की प्रगति पर चिंतन करने, परिवर्तन के लिए प्रोत्साहन और सामान्य महिलाओं द्वारा साहस और दृढ़ संकल्प के कार्यों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। संयुक्त राष्ट्र संध द्वारा वर्ष 2022 की विषय (थीम):- जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो यानि एक स्थाई और समान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता जरूरी है।

इस विशेष दिवस के अवसर पर श्रीमती गुरूप्रीत कौर बैंस, बवा अध्यक्षा सीमा सुरक्षा बल मेरू के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में सर्वप्रथम आज दिनांक 08 मार्च 2022 को प्रातः 1045 बजे श्रीमती मुक्ता बैनर्जी, मेरू बवा सचिव एवं अन्य बवा सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरूआत की। प्रहरी संगिनियों को महिला सशक्तिकरण और लिंग समानता विषय पर डॉ लक्ष्मी सिंह    द्वारा व्याख्यान एवं प्रेरक जानकारी मुहैया करवाई गई। तदोपरान्त कई प्रहरी संगिनियों ने नारी सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता विषय पर अपने विचार रखें। 

इसके अलावा प्रहरी संगिनियों ने विभिन्न प्रकार के टैलेंट शो के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रहरी संगिनियों को अपनी प्र्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका दिया गया। साथ ही पूर्व में आयोजित प्रहरी परिवारों के मध्य गमले में पौधारोपण एवं टैरेस/बालकनी सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को पारितोषिक वितरित किया गया। बवा मेंरू के इस प्रयास को सभी प्रहरी संगनियों ने काफी सरहया और कार्यक्रम के दौरान जोश और उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के हर्षाेउल्लास के दौरान कोविड 19 के नियमों का पुर्णतः पालन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 बवा सदस्याएं एवं प्रहरी संगिनियाँ उपस्थित रहीं।

श्रीमती गुरूप्रीत कौर बैंस, बवा अध्यक्षा, सीमा सुरक्षा बल मेरू ने अपने प्रेषित संदेश में सभी बवा मेरू परिवार के सदस्यों एवं प्रहरी संगिनियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए देश, की प्रगति में महिलाओं के योगदान की सराहना की। उन्होने कहा कि इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं को वो हर अधिकार प्रदान कराना है जो एक सामान्य नागरिक को दिए जाते हैै। साथ ही उन्होने कहा कि पिछले दो साल में कोरोना महामारी के दौरान प्रहरी संगिनियों ने इस महामारी से उभरनेे में अपना भरपूर योगदान दिया है। समाज कल्याण की विभिन्न गतिविधियों जिसमें वृद्धाआश्रम को राशन, दवा का वितरण एवं निशुल्क स्वस्थ जांच प्रमुख में भी प्रहरी संगिनीयों का प्रमुख योगदान रहा है। 

उन्होने प्रहरी संगिनियों से आग्रह किया कि वह प्रहरी कौशल विकास योजना के अंर्तगत चलाए जाने वाले आगामी सत्र के कार्यक्रमों में दाखिला लें और अपने हुनर को निखारे, जिससे परिवार को आर्थिक सहयोग मिलेगा, और समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता पर विराम लगेगा । उन्होने आशा व्यक्त की, कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता ही समाज में लैगिक समानता लाने में सहायक सिद्ध होगी ।

Leave a Comment

7k Network