हज़ारीबाग; वर्तमान सरकार ना सुने तो संगठन बनाकर दबाव डालें- अन्नपूर्णा देवी।
दारू प्रखंड के मेडकुरी पंचायत के पंचायत भवन मे रविवार शाम लगभग 3:00 बजे कोडरमा सांसद सह केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री माननीय श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और बरकट्ठा विधानसभा का विधायक माननीय अमित यादव का आगमन हुआ आगमन होते ही पंचायत की मुखिया श्रीमती सुशीला देवी ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किये साथ ही पंचायत के लोगों ने सांसद एवं विधायक को जोरदार स्वागत किया।
लोगों ने कहा कि आप पहली सांसद हो जो हमारे क्षेत्र तक आई हो हमारे समस्या को सुनने के लिए यहां कोई नहीं आता जब से मेडकुरी पंचायत इचाक प्रखंड से अलग होकर दारू प्रखंड बना है तब से हम ना घर का है ना घाट का ।हमारे क्षेत्र में विकास की गति बहुत ही धीमी है ना यहां शिक्षा के लिए विशेष सुविधा है और ना ही किसानों की सिंचाई की सुविधा ।
इचाक से झुमरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग मे शिवानी नदी पर पूल अति आवश्यक है साथ में घाघरा नदी पर पूल की आवश्यकता है शिक्षा की विशेष व्यवस्था नहीं है विधायक अमित यादव ने बताया कि 2005 और 2010 में जब हमारी सरकार थी उस समय मैंने झुमरा से इचाक और बरकट्ठा रोड बनवाया इसके बाद विकास की गति एकदम से धीमी पड़ गई है हेमंत सरकार से कोई उम्मीद नहीं कर सकते यहां तक उल्टा रोजगार छिन गया है इसलिए जब हमारी सरकार राज्य में होगी हम सर्वांगीण विकास करेंगे केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जनसमस्याओं को सुनने के बाद लोगों से आग्रह है किये की यदि सरकार के अधिकारी आपकी बातों को नहीं सुनते हैं तो संगठन के माध्यम से दबाव बनाकर उसे मनाएं जब राज्य में हमारी सरकार होगी तो हम सर्वांगीण विकास करेंगे।
मौके पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ,सांसद प्रतिनिधि मिट्ठू जी, मुखिया श्रीमती सुशीला देवी, जेएसएलपीएस के सभी महिला कार्यकर्ता, गुड़िया देवी, प्रखंड अध्यक्ष बसंत नारायण, देवेंद्र सिंह, नीरज सिंह, वीरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम पांडे, समाजसेवी भोला तुरी, तिलक ठाकुर, गणेश प्रसाद सिंह, दीपक कुमार पाठक, राजू रजक, दामोदर कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार ठाकुर, छोटू, विनोद, इत्यादि कई लोग मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए।
Posted by- महेश कुमार साव।








